Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में मतदाताओं की संख्या बढ़ी
  • चमोली

चमोली में मतदाताओं की संख्या बढ़ी

RNS INDIA NEWS 10/01/2024
default featured image

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निर्वाचक नामावली में जुडे 3480 नए मतदाता

चमोली(आरएनएस)।  निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप जनपद चमोली में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 7779 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 3480 नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पहली बार मतदाता बने है। वही स्थान परिवर्तन, मृत्यु और अन्य कारणों से 5462 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए है। इसके अतिरिक्त जनपद में 10412 सर्विस वोटर पंजीकृत है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी,2024 को किया जाएगा।
निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 04-बद्रीनाथ विधानसभा में 2620 नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1278 नए मतदाता शामिल है। जबकि स्थान परिवर्तन एवं अन्य कारणों से 2454 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में कुल 52145 पुरूष, 49429 महिला तथा 03 थर्ड जेंडर सहित कुल 101577 मतदाता पंजीकृत है।
05-थराली विधानसभा में 2961 नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1152 नए मतदाता शामिल है। जबकि स्थान परिवर्तन एवं अन्य कारणों से 1808 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। थराली विधानसभा क्षेत्र में 52952 पुरुष, 50079 महिला तथा 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 103032 मतदाता पंजीकृत है।
06-कर्णप्रयाग विधानसभा में 2198 नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1050 नए मतदाता शामिल है। जबकि स्थान परिवर्तन एवं अन्य कारणों से 1200 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 47071 पुरुष, 46799 महिला सहित कुल 93870 मतदाता पंजीकृत है।
जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 152168 पुरुष, 146307 महिला तथा 04 थर्ड जेंडर सहित कुल 298479 मतदाता पंजीकृत है। आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले को तीन साल की सजा
Next: विजिलेंस की कार से महिला टकराई, ग्रामीणों ने घेरा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.