Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेंशनर्स 12 जनवरी को ईपीएफ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे
  • देहरादून

पेंशनर्स 12 जनवरी को ईपीएफ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे

RNS INDIA NEWS 10/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)  ईपीएफ पेंशन से जुड़े देहरादून के पेंशनर्स 12 जनवरी को ईपीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर देहरादून के पेंशनर्स ने आंदोलन को लेकर बैठक की। साथ ही 30 जनवरी से दिल्ली में प्रस्तावित क्रमिक अनशन में भी शामिल होने का फैसला लिया। गुरुवार को देहरादून के गांधी रोड स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश डंगवाल की अध्यक्षता में कर्मचारी पेंशन योजना 95 से जुड़े पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें केंद्र, राजय सरकार के उपक्रमों, उद्यमों, सहकारी क्षेत्र, परिवहन निगम, बिजली बोर्ड और मीडिया क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि निजी क्षेत्र के कर्मचारियों से सामाजिक सुरक्षा के रूप में प्रतिमाह धनराशि की कटौती की जाती है और सेवाकाल पूरा होने पर उन्हें औसत 1170 रुपये मासिक की पेंशन मिलती है, जिसमें रिटायरमेंट के बाद जीवन यापन करना मुश्किल है। समिति ने ईपीएस स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये और डीए अलग से देने की मांग की है, जबकि गैर ईपीएस सदस्यों को 5000 रुपये महीना मासिक पेंशन दी जानी चाहिए। इसे लेकर पेंशनर्स 12 जनवरी को देहरादून ईपीएफओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही सभी जिला इकाईयां केंद्रीय श्रम मंत्री को भी ज्ञापन भेजेंगी। 26 जनवरी तक मांगें नहीं माने जाने पर दिल्ली में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। देहरादून में हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, शैलेष कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुभाष शाह, बलबीर सिंह, संजीव डोभाल, राम अवतार सिंह, आनंद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरावाला के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
Next: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले को तीन साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.