Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पुलिस ने दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया
  • टिहरी

पुलिस ने दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया

RNS INDIA NEWS 09/01/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। टिहरी पुलिस ने नैनबाग क्षेत्र के ग्राम कांडी तल्ली से गुमशुदा दो मासूम बच्चों को मेलगढ़ जाने जंगल के रास्ते से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। बीते सोमवार नैनबाग क्षेत्र के ग्राम कांड तल्ली के निवासी प्रवीन रावत ने नैनबाग चौकी को फोन पर सूचना की उनका पुत्र समक्ष (4) तथा अनायरा (3) पुत्री वीरेंद्र रावत अपराह्न 3 बजे अपने घर से गुम हो गये हैं। नैनबाग पुलिस चौकी ने उक्त घटना की सूचना कैम्पटी थाने को दी। कैम्पटी थानाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के सहयोग से गांव सटे जंगल में चैंकिग अभियान शुरु किया। गांव से करीब 4 किमी. दूर तलाशी के दौरान बच्चों की आवाज सुनाई दी। बताया दोनों बच्चों को मेलगढ़ के जंगल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है, बच्चे खेलते हुये जंगल की ओर चले गये थे। परिजनों ने बच्चों की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम का आभार जताया है। टीम में बलवीर पंवार, शेर सिंह चौहान, अकबर अली, मोहन, पुष्कर राणा आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों का परिचय पत्र दिए जाने की मांग
Next: खोनू गांव में दुकान में आग लगने से व्यापारी को हुआ नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.