
हल्द्वानी(आरएनएस)। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में गोल्ज्यू देवता की पूजा-अर्चना के साथ सोमवार को उत्तरायणी मेले का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें स्कूली बच्चों और विभिन्न अकादमियों ने भाग लिया। बच्चों के बीच दौड़ और खो खो प्रतियोगिता हुई। मेले में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही परिसर में लगे पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं। इस दौरान मंच संरक्षक हुकम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, गोपाल बिष्ट, लक्ष्मण मेहरा, शोभा बिष्ट, पुष्पा संबल, त्रिलोक बनौली, कमल जोशी, देवेंद्र तोलिया, एनबी गुणवंत, संदीप भेंसोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।

