Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारी दीपक बड़थ्वाल के निधन पर जताया शोक
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारी दीपक बड़थ्वाल के निधन पर जताया शोक

RNS INDIA NEWS 07/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने युवा राज्य आंदोलनकारी दीपक बड़थ्वाल(48) के अकस्मात निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गये। उनके बड़े भाई पूर्व पार्षद गणेश बड़थ्वाल व विपिन बड़थ्वाल के साथ ही दोनों बहनों ने भी पूरी शिद्धत के साथ कई अस्पतालों में इलाज कराया। उनकी पत्नी को पूरी आस थी कि पति जल्द ठीक होकर परिवार में वापस आयेंगे। परन्तु ऐसा नहीं हुआ। दीपक बड़थ्वाल उत्तराखंड आंदोलन के साथ एसएफआई संगठन से जुड़े थे। वह पूर्व मुख्यमन्त्री जनरल खंडूड़ी के एपीएस थे। कई समाचार पत्र, टीवी चैनल व एजेंसी में भी कार्यरत रहे। राज्य आंदोलनकारी कोटे से वह 2012 में सहकारिता विभाग में नौकरी पर लगे थे। वर्तमान में वह पौड़ी जिले के पाबो में तैनात थे। राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि दीपक का कई निजी अस्पतालों में इलाज चला। तीन माह पूर्व ही उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल में सचिवालय कार्यकारिणी व शिक्षक संघ के अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत समारोह में हिस्सा लिया था। उनका अन्तिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। जहां उनके पुत्र व छोटे भाई विपिन बड़थ्वाल ने मुखाग्नि दी। मंच की शोक सभा में आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, रामलाल खंडूड़ी, महेन्द्र रावत, प्रदीप कुकरेती, राजेश पान्थरी, जितेन्द्र अन्थवाल, चन्द्र किरण राणा, भगीरथ शर्मा, मनोज ज्याड़ा, अजय राणा, रवीन्द्र जुगरान, राजकुमार कक्कड़, अरुण शर्मा, सचिवालय अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, नवनीत गुसाईं, गणेश डंगवाल, गौरव खंडूड़ी, ज्योति बलूनी, आशीष उनियाल, विजय प्रताप मल्ल, अंबुज शर्मा, नरेश नेगी, विक्रम गुसाईं, विरेन्द्र पोखरियाल, विजयेश नवानी, महिपाल शाह, मुकेश कठैत, भुवनेश कुकरेती, नरेश नेगी, विकास शर्मा ने शोक जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री के भाई के घर डकैती में फरार दो लाख का इनामी एसटीएफ ने दबोचा
Next: बेटे को गंगा घाट पर छोड़ गया शराबी पिता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.