Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री के भाई के घर डकैती में फरार दो लाख का इनामी एसटीएफ ने दबोचा
  • देहरादून

मंत्री के भाई के घर डकैती में फरार दो लाख का इनामी एसटीएफ ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 07/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। डोईवाला में कैबिनेट मंत्री के भाई के घर डकैती में फरार चल रहे दो लाख रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में गंभीर अपराध के कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी वेश बदलकर जगह-जगह रहता था। परिजनों से संपर्क करने के लिए राह चलते लोगों के फोन मांगकर संपर्क करता। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर 2022 को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के भाई के शीशपाल अग्रवाल के घर डकैती का मुकदमा डोईवाला थाने में दर्ज किया गया। दिन दहाड़े घर में घुसे बदमाश हथियारों के दम पर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपये नगदी और गहने लूट ले गए थे। डकैती में महबूब, मुनव्वर, शमीम, तहसीम कुरैशी, रियाज, नावेद, मेहरबान उर्फ बावला और वसीम उर्फ काला पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। नफीस उर्फ सपाटा ने सरेंडर कर दिया था। जबकि, मुख्य आरोपी परवेज उर्फ बाबा निवासी मोबिननगर समर गार्डन फतेउल्लापुर थाना लिसाड़ीगेट मेरठ यूपी को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। बचने के लिए कभी बाहरी राज्यों में जाकर सरेंडर किया तो कभी अलग-अलग राज्यों में जाकर मजदूरी की। हिस्ट्रीशीट मिली तो पता लगा कि वह 1997 से लूट, डकैती आदि अपराधों में शामिल रहा है। कुछ समय पहले पता लगा कि परवेज उर्फ बाबा जयपुर में कहीं रह रहा है। टीम ने इनपुट पर जयपुर इसके बाद मुंबई, चेन्नई, दिल्ली में दबिश दी। हाल में पता लगा कि वह दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के नीचे खजूरी खास में परिवार के साथ नाम और पहचान बदलकर रह रहा है। वहां पुलिस ने जानकारी जुटाई तो आरोपी के परिवार के रहने का पता लगा। उसके होने का पता नहीं लगा। बीते दिनों पता लगा कि परवेज उर्फ बाबा का पिता आलमगीर बहुत बीमार है। वह उससे मिलने कभी भी मेरठ स्थित घर आ सकता है। वहां पुलिस ने जाल बिछाया। शनिवार रात जैसी ही आरोपी पहुंचा तो उसे धर लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगवानपुर में फैक्ट्री कर्मी की ट्रक की चपेट में आकर मौत
Next: राज्य आंदोलनकारी दीपक बड़थ्वाल के निधन पर जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.