Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड: सेंसेक्स 302 अंक उछला, निफ्टी 13000 के ऊपर
  • अर्थ जगत

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड: सेंसेक्स 302 अंक उछला, निफ्टी 13000 के ऊपर

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मजबूती के साथ खुले बाजार में अब तक ऐतिहासिक तेजी दर्ज हो चुकी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 302.01 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर रिकॉर्ड 44825.03 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 87.80 अंकों की तेजी (0.67 फीसदी) के साथ 13143 पर हुई। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था और निफ्टी पहली बार 13000 के ऊपर पहुंचा था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
वहीं अगर दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, ग्रासिम और पावर ग्रिड की शुरुआत तेजी पर हुई। वहीं नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, मारुति, गेल और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
बताते चलें कि प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 141.16 अंक यानी 0.32 फीसदी की तेजी के बाद 44664.18 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 60.10 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 13115.30 के स्तर पर था।
भारी विदेशी निवेश और वैश्विक बाजार में तेजी के चलते पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी और सेंसेक्स 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 445.87 अंक ऊपर 44523.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.00 फीसदी (128.70 अंक) की तेजी के साथ 13055.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
बता दें कि मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 274.67 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 44351.82 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 83.50 अंकों की तेजी (0.65 फीसदी) के साथ 13010 पर हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया डीडीए के खिलाफ धरना, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Next: कोरोना अपडेट : 25 नवम्बर

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.