Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर हुक्का क्लब में होंगे कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर हुक्का क्लब में होंगे कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 28/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब के कार्यकारिणी और सदस्यों की एक बैठक हुक्का क्लब के सभागार में आयोजित हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के दिन कार्यक्रम करने पर चर्चा वार्ता की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि 22 जनवरी को श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब राम मंदिर के उद्घाटन को भव्य रूप से मनाने का प्रयास करेगा। 22 जनवरी को दिन में भजन कीर्तन और झांकी का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम को लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के पात्र एक दिवसीय रामलीला का प्रदर्शन करेंगे। रामलीला के पश्चात संस्था भवन में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें 500 दिए संस्था भवन में जलाए जाएंगे व उसके बाद आतिशबाजी का कार्यक्रम किया जाएगा। रामलीला मंचन में धनुष यज्ञ के प्रसंग का मंचन किया जाएगा और फिर राम दरबार का आयोजन कर भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र तिवारी, विनीत बिष्ट, मनोज साह, रोहित साह, ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में अभी तक भू-कानून लागू नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: बिट्टू कर्नाटक
Next: 411 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.