Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आबादी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन हटने का इंतजार
  • देहरादून

आबादी के ऊपर से हाइटेंशन लाइन हटने का इंतजार

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

देहरादून। शहर में आबादी में घरों के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइनें हटाने के अनेक प्रस्ताव स्वीकृति के इंतजार में अटके पड़े हैं। वहीं कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां से घरों के ऊपर से बिजली लाइनें हटाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इन लाइनों के कारण हजारों की आबादी प्रभावित है। शहर के आबादी के बढ़ते घनत्व के साथ ही बस्ती क्षेत्रों में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनें हटाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। खर्चीला काम होने की वजह से स्थानीय निवासियों व सोसाइटियों द्वारा इस कार्य को विधायक निधि व अन्य मदों से करने की मांग की जाती है। शहर के अनेकों विधायकों ने इन लाइनों को हटाने का प्रस्ताव शासन को दिया है, जिनके प्रस्तावों के बाद कई जगह लाइनें हटाई गई हैं तो कई स्थानों में अभी लाइन शिफ्टिंग का इंतजार है। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने बताया कि उनके प्रस्तावों में वार्ड नम्बर 29 में मोहिनी रोड, चुक्खुवाला, बिंदाल नदी के पास बस्ती, संजय कॉलोनी इंदर रोड में नौ लाख चालीस हजार रुपये की लागत से एलटी लाइन को शिफ्ट किया गया। कुछ प्रस्ताव अभी स्वीकृत नहीं हुए हैं। कैंट विधायक सविता कपूर ने बताया कि उनकी विधानसभा में शास्त्रीनगर, इंदिरापुरम में एलटी लाइन शिफ्टिंग के प्रयास किए जा रहे थे, शास्त्रीनगर में स्वीकृति मिल गई है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि उनकी विधानसभा में गब्बर सिंह बस्ती, भगत सिंह कॉलोनी, जैन प्लाट वाणी विहार में एलटी, एचटी लाइन की शिफ्टिंग के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। इन लाइनों के हटाने से बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पदोन्नति में शिथिलता का समय बढ़ाने की मांग
Next: पीएम आवास योजना के तहत दो हजार लाभार्थियों को मिले घर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.