Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डॉक्टर गंज में शवगृह के बाहर हंगामा, शव लेने से इनकार
  • देहरादून

डॉक्टर गंज में शवगृह के बाहर हंगामा, शव लेने से इनकार

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की मौत से गुस्साए लोगों ने शवगृह के बाहर जमकर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी वाहन चालक को नहीं पकड़ा जाता वह शव नहीं उठाएंगे। ग्रामीणों का गुस्सा भांपते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और शव अपने साथ ले गए। मंगलवार को 35 वर्षीय प्यारदास निवासी सरना पोस्ट खबऊ तहसील चकराता अपनी पत्नी बबीता के साथ खरीदारी करने बाइक पर सवार होकर विकासनगर आए थे। वापस घर लौटने के दौरान जुड्डों के पास तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्यारदास को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी बबीता का उपचार चल रहा है। मृतक प्यारदास का डॉक्टरगंज स्थित सीएचसी पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने लगी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परिजनों और लोगों ने हंगामा खड़ा कर शव लेने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में शवगृह के बाहर करीब आधे घंटे तक हंगामा काटा। कहा कि जब तक टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने किसी तरह से परिजनों और लोगों को आश्वस्त किया कि दो दिन के भीतर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता युवक का शव पावर हाउस के इंटैक से बरामद
Next: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे प्रधानाचार्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.