Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मांगों को लेकर छात्र नेताओं का आमरण अनशन शुरू
  • देहरादून

मांगों को लेकर छात्र नेताओं का आमरण अनशन शुरू

RNS INDIA NEWS 27/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस में स्नातकोत्तर की सीटें बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन को छात्रसंघ के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया। छात्र नेताओं ने मांग पूरी होने तक उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को अभाविप से जुड़े छात्र नेताओं ने ऋषिकेश कैंपस में आमरण अनशन शुरू कर दिया। बुधवार को अनिरुद्ध शर्मा और दीपक कुमार आमरण अनशन पर बैठे। अनशनकारी अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में एक मात्र पीजी कॉलेज होने के बावजूद इसकी उपेक्षा की जा रही है। स्नातकोत्तर में पर्याप्त सीटें नहीं होने से क्षेत्र के छात्रों को दूर दराज के महाविद्यालयों का रुख करना पड़ता है। लंबे समय से सभी संकायों में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने, सभी संकायों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने, नए पाठ्यक्रम एमए योगा, बीएड, बीपीएड आदि को लागू करने, विवि के अधिकारियों को परिसर में बैठाने की मांग की जा रही है। लेकिन इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में समस्त छात्रसंघ पदाधिकारियों ने आमरण अनशन को अपना समर्थन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी मांग के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कहा कि ये सत्ताधारी पार्टी के लिए भी बहुत लाचारी की बात हैं कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी उनके ही छात्र संगठन को धरने पर बैठना पड़ रहा हैं। अगर जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो समस्त छात्रसंघ पदाधिकारी आमरण अनशन पर बैठेंगे। मौके पर छात्रसंघ सचिव माधवेन्द्र मिश्र, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष केशव पोरवाल, रोहित नेगी, हिमांशु कश्यप, साकेत शर्मा, रवि बिष्ट, रोहित राम, सत्यम मिश्रा, विनायक, आदित्य पंवार, आशु भट्ट, मानव रावत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का फरार सरगना गिरफ्तार
Next: लापता युवक का शव पावर हाउस के इंटैक से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.