Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने प्रदेशभर में सुशासन दिवस के रूप में  मनाई पूर्व पीएम व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा ने प्रदेशभर में सुशासन दिवस के रूप में  मनाई पूर्व पीएम व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

RNS INDIA NEWS 25/12/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए प्रदेशभर में उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि स्व.वाजपेयी ने उत्तराखंड के विकास के लिए आधार रखा था। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वे उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपाइयों ने एक गोष्ठी में स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने राज्य निर्माण में उनके योगदान को देखते हुए एक सुर में स्वीकारा, सदैव अटल ऋणी उत्तराखंड हमारा। साथ ही उनकी पंक्तियों ‘कदम मिलाकर चलना होगा’ का अनुशरण करते हुए 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रभट्ट ने सुद्दोवाला मंडल के झाझरा बूथ पर सुशासन दिवस मनाया और अटल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यालय में आयोजित गोष्ठी में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा अटल के वैचारिक एवं व्यवहारिक संकल्प पार्टी के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। पीएम मोदी की तरह स्व. वाजपेयी का भी उत्तराखंड से अगाध लगाव था। सुशासन दिवस कार्यक्रमों के प्रदेश संयोजक एवं बीसूका उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा कि स्व.वाजयेपी के सुशासन एवं विकास के मूल मंत्र पर आज पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें काम कर रही हैं।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, डा. देवेंद्र भसीन, विनय रोहेला ने विचार रखे। कार्यक्रम में सुभाष बड़थ्वाल, मुकेश कोली, विधायक सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल के साथ ही आदित्य चौहान, मनवीर चौहान, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा, सुनीता विद्यार्थी, अजीत नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब ने कब्जाया नेशनल बेसबॉल चैंपियन का खिताब
Next: यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार, जनवरी में मिलेगी रिपोर्ट: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.