Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मूल निवास स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब
  • देहरादून

मूल निवास स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब

RNS INDIA NEWS 24/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मूल निवास और सशक्त भू कानून की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी,  राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की ओर से आहूत महारैली को फ्लाप करने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी।  मूल निवास स्वाभिमान महारैली’ में उत्तराखंड क्रांति दल, राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैनिक संगठन, कांग्रेस पार्टी समेत अन्य जिलों से पहुंचे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।  उत्तराखंड में मूल निवास लागू किए जाने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने के साथ ही सशक्त भू कानून लागू किए जाने की पुरजोर तरीके से मांग उठाई गई।  परेड मैदान से महारैली का आयोजन किया गया। वहीं, आयोजन स्थल तक पहुंचने के सारे रास्तों की पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। सर्वे चौक, कनक तिराहा, लैंसडौन तिराहा हो या फिर आराघर की तरफ से परेड मैदान तक पहुंचने वाले अन्य रास्ते, सब को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। मकसद परेड मैदान तक कोई ना पहुंच पाए। इसके बावूजद स्वाभिमान महाराली में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हालांकि, पवेलियन मैदान में बीजेपी का कार्यक्रम भी चल रहा था। इसमें पहुंचने का रास्ता साफ था, लेकिन महारैली के लिए जहां लोग एकत्र हो रहे थे, वहां तक पहुंचने वाले सारे रास्तों की नाकेबंदी साफ नजर आ रही थी। रैली स्थल तक या फिर प्रेस क्लब तक पहुंचने के लिए पत्रकारों को भी पापड़े बेलने पड़ गए। ना तो सरकार की मंशा ही कामयाब हो पाई और ना ही जिला प्रशासन के प्रयास। रैली तक पहुंचने के लिए लोगों ने जहां तहां अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क तक दिया। इसके बाद लोग पैदल ही रैली स्थल तक पहुंचे।
मूल निवास और भू कानून की मांग को लेकर परेड ग्राउंड पर आज सुबह से ही लोगों का जुटना शुरू हुआ।  मूल निवास और भू-कानून की मांग के साथ लोग एक महारैली का आयोजन के लिए जुटे रहे।  खास बात ये रही कि सुबह सैकड़ों की संख्या में दिखने वाले लोग दिन होते-होते हजारों की संख्या में सड़कों पर दिखाई देने लगे।  इस आंदोलन में तमाम पार्टियों के लोग भी मौजूद रहे।  विभिन्न संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी अपनी बात को नारों के जरिए रख रहे थे।  यहां ना तो कोई पार्टी थी और ना ही कोई संगठन की मांग।  बस हर कोई भू कानून और मूल निवास 1950 के लागू करने के अधिकार को रख रहा था।  महारैली में लोग देहरादून से ही नहीं, बल्कि पहाड़ों से भी लोगों ने मैदान का रुख किया।   लोग कह  रहे थे राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ने के बाद राज्य तो मिल गया लेकिन नए राज्य की कल्पना जिस मकसद के साथ की गई थी, उसके लिए एक बार फिर आंदोलन करना पड़ रहा है।  स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रखकर दूसरे प्रदेशों के लोग उत्तराखंड के युवाओं की नौकरी पर कब्जा कर रहे हैं।
महारैली में मौजूद लोगों का कहना था कि बाहरी लोग उत्तराखंड में आकर अपना कारोबार स्थापित कर रहे हैं, लेकिन रोजगार स्थानीय युवाओं के देने के बजाय बाहरी लोगों को बसा रहे हैं।  ऐसे में उत्तराखंड बाहरी लोगों द्वारा अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।  ऐसे में हिमाचल प्रदेश जैसे सशक्त भू-कानून की काफी जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गर्ल्स कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
Next: जनसंघ के सदस्य व वरिष्ठ भाजपाईयों का सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.