Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाठग सुकेश की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को धमकी, कहा- अनदेखे सबूत लाएंगे सामने
  • राष्ट्रीय

महाठग सुकेश की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को धमकी, कहा- अनदेखे सबूत लाएंगे सामने

RNS INDIA NEWS 22/12/2023
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  दिल्ली की अदालत में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की याचिका के जवाब में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि वह अनदेखे सबूत सामने लाएंगे। एक्ट्रेस ने अपनी याचिका में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर को उनसे संबंधित कोई भी पत्र मीडिया में जारी करने से रोकने के लिए तत्काल निर्देश देने की मांग की। चंद्रशेखर ने अपने वकील अनंत मलिक के माध्यम से जारी पत्र में सच्चाई उजागर करने की प्रतिज्ञा ली।
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की याचिका में चंद्रशेखर द्वारा एक्ट्रेस के बारे में पत्रों, बयानों या संदेशों के प्रसार को रोकने के आदेश देने की मांग की गई है। 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में मुख्य आरोपी और वर्तमान में मंडोली जेल-13 में बंद चंद्रशेखर मीडिया को पत्र लिख रहे हैं, जिसके माध्यम से एक्ट्रेस जैकलीन ने कहा है कि उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कुछ अनुचित बयान उनके द्वारा दिए गए हैं।
जिसका जवाब देते हुए चंद्रशेखर ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि मैं हैरान रह गया। आप जिसकी रक्षा और सुरक्षा करते हैं, वे पलट जाते हैं और आपकी पीठ पर जोरदार वार करते हैं। उनको लगता है कि अब वे सुरक्षित हैं और खुद पीडि़त की तरह व्यवहार करने लगते हैं, दोषारोपण का खेल शुरू कर देते हैं। वह कहते हैं, देखो यहां शैतान है, बुरा आदमी है।
सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा कि जैकलीन के कदम ने उन्हें शैतान बना दिया है। इसके बाद उनके पास वास्तविकता को उजागर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। टूटे हुए दिल के साथ मैंने फैसला किया है कि मैं आहत, स्तब्ध या शांत नहीं रहूंगा, सभी को पता होना चाहिए कि सच्चाई बहुत ताकतवर है। अब वक्त आ गया कि दुनिया को सच्चाई, वास्तविकता पता चले। अब मैं कानून के अनुसार किसी भी चीज को उजागर करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।
वह कानून के अनुसार चैट, स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग और वित्तीय लेनदेन सहित विभिन्न सबूतों को उजागर करेंगे। चद्रशेखर के अनुसार, इन सबूतों को शुरू में इसमें शामिल अन्य व्यक्ति की सुरक्षा के लिए गुप्त रखा गया था। चंद्रशेखर ने अनदेखे सबूत सामने लाने, वित्तीय विदेशी लेनदेन, निवेश और यहां तक कि भुगतान को उजागर करने का वादा किया है। इन खुलासों को भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत अदालतों और जांच एजेंसियों के सामने पेश किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, इस सबके माध्यम से, एक बिल्कुल नया मोड़ आने वाला है, कैसे पक्षपातपूर्ण जांच की गई, सिर्फ इसलिए कि मैं इस व्यक्ति के हितों की रक्षा कर रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दिलाने का झांसा देकर 1.96 लाख हड़पे
Next: दस किलो गौमांस के साथ एक दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.