
कोरोना काल के दौरान कुछ समय पूर्व ही केंद्र सरकार द्वारा कई ऐप्स पर बैन लगाया गया था जिनमें टिक-टॉक, शी-इन, ब्यूटी ऐप जैसे कई अन्य ऐप्स शामिल थें और कारण भारतवासियों की प्राइवेसी का ख़तरा बताया गया था। इसके बाद मंगलवार को सरकार द्वारा एक बार फिर से इस ओर कदम उठाया गया हैं जिसमें सरकार ने 43 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। बताते चलें चीन के साथ चल रहे तनातनी के बाद से ही सरकार द्वारा यह कदम उठाए गए हैं जिसमें सरकार का दावा है कि यह चाइनीज़ ऐप्स लोगों की प्राइवेसी पर निशाना साध कर उसका दुरपयोग कर सकती हैं।
मंगलवार को सरकार ने 43 ऐप्स पर बैन लगाकर इन्हें देश की संप्रभुता, अखंड़ता और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की गई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि कार्रवाई इनपुट मिलने के बाद की गई है कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त हैं।
अली सप्लायर्स मोबाइल ऐप, अलीबाबा वर्कबेंच, अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशियर, लालामूव इंडिया, ड्राइव विद लालामूव इंडिया, स्नैक वीडियो, कैमकार्ड-बिजनेस कार्ड रीडर, कैम कार्ड- बीसीआर वेस्टर्न, सौउल, चाइनजी सोशल, डेट इन एशिया, वी डेट, फ्री डेटिंग ऐप, एडोर ऐप, ट्रूली चाइनीज, ट्रूली एशियन, चाइना लव, डेट माय एज, एशियन डेट, फ्लर्ट विश, गायज ओनली डेटिंग, टूबिट, वी वर्क चाइना, फर्स्ट लव लाइव, रीला, कैशियर वॉलेट, मैंगो टीवी, एमजीटीवी, वी टीवी, वीटीवी लाइट, लकी लाइव, टाओबाओ लाइव, डिंग टॉक, आईडेंटिटी वी, आईसोलैंड 2, बॉक्स स्टार, हैपी फिश, जेलीपॉप मैच, मंचकिन मैच, कॉनक्विस्टा ऑनलाइन शामिल हैं।

