Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जानिए कब देश में तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘निवार’
  • राष्ट्रीय

जानिए कब देश में तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘निवार’

RNS INDIA NEWS 24/11/2020
rns featured image new

120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

मछुआरों को समुद्र ना जाने की सलाह

 

नईदिल्ली। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। अनुमान है कि ये तूफान 25 नवम्बर को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस तूफान का नाम निवार रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
ऐसे में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उन मछुआरों को भी सलाह दी है जो मछली पकडऩे के लिए पहले ही बाहर निकल चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 6 से 10 सेंटीमीटर तक बारिश पड़ सकती है। वहीं तूफान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा बचाव दल ने अपनी छह टीमों को कूड्डालोर और चिदंबरम शहर में भेज दिया है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद एनडीआरएफ ने अपनी छह टीमों को इन दो शहरों में तैनात कर दिया है।
चक्रवाती तूफान निवार की वजह से मामल्लपुरम और कराईकल क्षेत्रों में भूस्खलन हो सकता है, जिसकी वजह से बुधवार दोपहर तक चेन्नई में भारी बारिश की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम पर कम दबाव के अगले 24 घंटे के दौरान एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है जो कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने इस तूफान की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा बताई है।
चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विभाग के डिप्टी निदेशक एस बालाचंद्रन का कहना है कि तटीय जिलों में सोमवार से ही बारिश पड़ सकती है जो कि धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार और बुधवार को तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
25 नवंबर तक मछुआरों को समुद्र में ना जाने की चेतावनी दे दी गई है। एस बालाचंद्रन का कहना है कि मंगलवार को शहर और उसके उपनगरों में बारिश पडऩे के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि निवार तूफान तेजी से आगे बढ़ रहा है और कम दबाव वाला इलाका डिप्रेशन में बदल रहा है।
निवार तूफान के तमिलनाडु की ओर बढऩे से नागापट्टिनम जिला प्रशासन ने मछुआरों को अपनी नावों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। नागापट्टिनम जिले में सभी विभाग अलर्ट पर हैं, सभी मछुआरों को किनारे पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह कोरोना को नियंत्रित करें: हर्षवर्धन
Next: ठंड के दिनों में जमकर खाएं गाजर, होते हैं ये हैरान कर देने वाले फायदे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.