Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी असगोली में जागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

जीआईसी असगोली में जागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 18/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज असगोली में जागरुकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, साईबर क्राईम, हेल्पलाईन नंबरों सहित विभिन्न विषयों पर अहम जानकारी दी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक थाना द्वाराहाट राजेश कुमार यादव द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज असगोली, द्वाराहाट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा नाबालिग बच्चों को बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने हेतु बताया गया। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने तथा गांव और आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। जागरुकता कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। ग्रामीण क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने व बिना सत्यापन फेरी आदि का कार्य करने वाले व्यक्तियों की सूचना थाना पुलिस को देने हेतु बताया गया। जन जागरूकता अभियान में इसके अतिरिक्त नाबालिग बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों मानव तस्करी, यौन उत्पीड़न आदि के बारे विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति की सुविधाओं/सुरक्षा फीचर व हेल्पलाइन नंबर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबर 1098 सहित थाना/चौकी के हेल्पलाइन नंबरों की अहम जानकारी दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया फायर स्टेशन अल्मोड़ा का निरीक्षण
Next: शीघ्र पूर्ण हो अल्मोड़ा नगर के ड्रेनेज सिस्टम का कार्य

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.