Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • ठेकेदारी कर मनमानी मजदूरी वसूलने के खिलाफ खड़ा हुआ जाग उठा पहाड़
  • पिथौरागढ़

ठेकेदारी कर मनमानी मजदूरी वसूलने के खिलाफ खड़ा हुआ जाग उठा पहाड़

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  जाग उठा पहाड़ के प्रदेश संयोजक गोपू महर ने कहा बिहार और अन्य बाहरी क्षेत्रों से आए लोग यहां ठेकेदारी के नाम पर पहाड़ के लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। लोगों से मनमाने तरीके मजदूरी वसूलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। शनिवार को उन्होंने यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि बिहार समेत बाहरी राज्यों से आ रहे अकुशल मजदूर कुछ ही दिन में ठेकेदार बन जा रहे हैं। वे लोगों से मकान बनाने के नाम पर मनमानी धनराशि और वसूल रहे हैं। इससे यहां सरकारी विभागों में पंजीकृत कुशल ठेकेदार स्थानीय युवाओं के रोजगार पर असर पड़ रहा है। कहा कि बाहरी अकुशल ठेकेदार श्रमिकों के काम की गुणवत्ता बेहद खराब है। सरकारी विभागों में स्थानीय युवा भारी धनराशि देकर ठेकेदारी के लिए पंजीकरण कराते हैं। काम पूरे होने के 5 साल बाद तक रखरखाव करते हैं। भुगतान भी उन्हें निर्माण के एक साल बाद ही होता है। सरकार को जीएसटी देते हैं। निर्माण कार्य के रखरखाव की गारंटी भी होती है। कहा कि बाहरी लोगों के निर्माण क्षेत्र में बढ़ते दखल की मार स्थानीय युवाओं के रोजगार पर पड़ रही है। महर ने बाहरी लोगों पर यहां भवन निर्माण में निम्न गुणवत्तायुक्त सामाग्री का प्रयोग करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि सप्ताह के भीतर उन पर कार्यवाही नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर भूपेश जोशी,विनीत पाठक,सतीश जोशी,आलोक सामंत,मुकेश चंद्र भट्ट,करणेश अधिकारी,धीरू पिपलिया मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सौतेले पिता पर नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोप
Next: 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री धामी नई टिहरी में

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.