Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज, जाने कब से है पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना
  • देहरादून

प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज, जाने कब से है पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना

RNS INDIA NEWS 23/11/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों व अन्य जिलों में भी ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पर्वतीय और मैदानी जिलों में बादल छाए हैं। वहीं, चारधाम सहित ऊंची पहाडिय़ों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ की पहाडिय़ों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी है। बर्फबारी के बाद जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले की औली, गोरसों सहित हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी हुई है, जबकि नन्दादेवी कामेट में भारी हिमपात जारी है। मौसम विभाग ने चार से पांच जिलों में अगले 24 नवंबर से चार-पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी की आशंका है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में सूखी ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। नवंबर महीने में अभी तक प्रदेश में अधिकांश जगह सूखी ठंड पड़ रही है। हालांकि दीपावली के बाद एक-दो दिन केदारनाथ, बदरीनाथ की तरह अन्य ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। जबकि बाकी इलाकों में बारिश हुई। मगर इसके बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है। बदरीनाथ के नर नारायण और नीलकंठ की पहाडिय़ों के साथ ही बदरीनाथ धाम में हिमपात हुआ है। सोमवार को बदले मौसम के तहत रुद्रनाथ, नन्दा देवी, नन्दा घुंघटी आदि ऊंची पहाडिय़ों में जोरदार हिमपात जारी है ।
स्थानीय ब्यवस्यायी नागेन्द्र सकलानी ने बताया अभी हल्का पात जारी है । मौसम ऐसा ही रहा तो बर्फ अधिक गिरने की सम्भावना है । बताया गुजरात समेत अन्य राज्यों के पर्यटक यहां पहुंचे हैं । मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 24 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं 25 और 26 नवंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कुछ स्थानों में बहुत हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
27 नवंबर को चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 27 नवंबर के बाद भी अगले दो-तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन के आसार कम हैं।

गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाली पहाडिय़ों पर हिमपात

उत्तरकाशी। जिले में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, मुखबा, धराली, सुक्की खरसाली, जानकी चट्टी, हरकीदून, सांकरी आदि ऊंचाई वाली पहाडिय़ों पर एक बार फिर बर्फबारी हुई है। इसके चलते जिला मुख्यालय उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। जिससे लोगों का जनजीवन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली और आसमान में घने काले बादल छाए रहे। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंची वाली पहाडिय़ों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा, धराली, सुक्की टॉप व यमुना घाटी के यमुनोत्री, खरसाली, जानकी चट्टी, सहित मोरी क्षेत्र के हरकीदून, सांकरी, जखोल, तालुका व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ है।
वहीं दूसरी ओर निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के चलते जिला मुख्यालय उत्तरकाशी, भटवाड़ी, डुंडा सहित बडक़ोट व उसके आसपास के क्षेत्र में ठंड लौट आई है। जिससे स्थानीय लोगों का जन जीवन प्रभावित हो गया है। मौसम के बदलते मिजाज को लेकर लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुधांसु सेमवाल ने बताया कि गंगा घाटी के गंगोत्री, हर्षिल, मुखबा व धराली क्षेत्र में सुबह आठ बजे से बारिश व बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं यमुनोत्री धाम के रावल पवन सेमवाल ने कहा कि यमुना घाटी के यमुनोत्री धाम, खरसाली व जानकी चट्टी में एक बार फिर हिमपात हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने चुनाव संकल्प पत्र के करीब 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए: भगत
Next: स्वस्थ रहने के लिए सुबह खाली पेट करें दो गिलास पानी का सेवन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.