Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड
  • देहरादून

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड

RNS INDIA NEWS 15/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर उत्तराखंड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 18 दिसम्बर को इंडिया हैबिटैट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सातवें जेआरडी टाटा अवार्ड कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इस सम्मान को प्राप्त करेंगे। अवार्ड के साथ पांच लाख की धनराशि भी राज्य को दी जाएगी। यह पुरस्कार राज्य को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने को उत्तराखंड को यह सम्मान दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के प्रयास में जुटी है। इसी का परिणाम है कि हाई फोकस बड़े राज्यों की श्रेणी में स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है। इस पुरस्कार के लिए उत्तराखंड का चयन केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2019-21 में देश भर में कराए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे चार और पांच में विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए किया गया। प्रजनन स्वास्थ्य, किशोर किशोरी स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, परिवार नियोजन, जल स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, लिंग आधारित हिंसा, जनसंख्या उर्वरता स्तर पर आधारित 42 सूचकांक में उत्तराखंड ने बेहतर प्रदर्शन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 दिसंबर
Next: पालिका की टीम ने छापेमारी में पकड़ा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, एक लाख से अधिक के किए चालान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.