Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वीआईपी डयूटी व अभिवादन पर ढीला रवैया देख डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

वीआईपी डयूटी व अभिवादन पर ढीला रवैया देख डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी के समय सतर्क न होकर मोबाइल समेत अन्य क्रियाकलाप में बिजी रहते हैं। और अपने से वरिष्ठ के अभिवादन में भी कोताही बरत रहे हैं। नये डीजीपी अभिनव कुमार ने इसे सुरक्षा में चूक भी माना है और अनुशासनहीनता के दायरे में भी। यह सब देख व अनुभव कर नये डीजीपी ने सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों के लिए नये निर्देश जारी भी किये हैं। निर्देश जारी करने के साथ साथ डीजीपी कुमार ने कहा कि अनुशासनहीनता व सुरक्षा व्यवस्था में चूक से जुड़े गंभीर मामले पर पर्यवेक्षण अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस बाबत गुरुवार को पुलिस मुख्यालय से जारी ताजा निर्देशों में कहा गया कि अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों व वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक अपनी ड्यूटी पर सतर्क न रहकर अन्य क्रिया कलापों जैसे मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। यही नहीं, किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करना, किसी दुकान पर बैठे रहना आदि में समय व्यतीत करते हैं। अति विशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों व वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता मानी जायेगी।
यह भी कहा गया कि कुछ पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है। पुलिस एक अनुशासित बल है।  अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य कदापि उचित नहीं है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने वीआईपी डयूटी के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने व वरिष्ठ अधिकारियों को सही से अभिवादन किये जाने को कहा गया। साथ ही कहा है कि इन निर्देशों  का कड़ाई से पालन किया जाय।
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। बहरहाल, नये डीजीपी अभिनव कुमार के ताजा आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। लापरवाही पर एक्शन लेने की खबर के बाद लापरवाह पुलिसकर्मी सन्नाटे में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना में दो घायल
Next: आंदोलनकारियों के मुद्दे पर 25 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.