Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

RNS INDIA NEWS 14/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्यवाही कर पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को मुरादाबाद यूपी से  गिरफ्तार किया है और नाबालिग को अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया है। बीती 09 दिसंबर को अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय भतीजी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल एफआईआर दर्ज़ की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा ठोस सूचना संकलन कर नाबालिग बालिका को बुधवार 13 दिसंबर को प्रभात मार्केट थाना कटघर, जिला मुरादाबाद, यूपी से अभियुक्त आकाश कुमार(19 वर्ष) पुत्र स्व. आनंद कुमार, निवासी डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़ के कब्जे से बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत एफआईआर में धारा- 363/366/376 IPC एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नवीन सिंह, कांस्टेबल हिमांशु, महिला कांस्टेबल पल्लवी चौधरी कोतवाली अल्मोड़ा से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 दिसंबर
Next: नगर पालिका की टीम ने की औचक छापेमारी, 16 के चालान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-05 at 17.00.41_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.