Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मसूरी में बनाया देश का पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम: महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मसूरी में बनाया देश का पहला कार्टोग्राफी म्यूजियम: महाराज

RNS INDIA NEWS 12/12/2023
Satpal maharaj

देहरादून(आरएनएस)।  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जार्ज एवरेस्ट हाउस में देश के पहले कार्टोग्राफी म्यूजियम बनकर तैयार हो गया है। इस म्यूजियम में जार्ज एवरेस्ट के सर्वे में उपयोग किए गये यंत्रों सहित एवरेस्ट की उंचाई नापने में सहयोग करने वाले राधानाथ सिकधर, पं. नैन सिंह व किशन सिंह रावत के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जार्ज एवरेस्ट हाउस में बने कार्टोग्राफी म्यूजियम का निरीक्षण करने पहुंचे।। इसे 23.52 करोड़ की लागत से बनाया गया है। कहा कि राधानाथ सिकधर और पंडित नैन सिंह और किशन सिंह ने कन्याकुमारी से मसूरी तक को जंजीर से नापा है यह अदभुत है। उन्होंने कहा कि यह हमारी धरोहर है, जो पर्यटक यहां इसे देखने आएंगे वह निश्चित इसकी सराहना व ज्ञानवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर सम्मेलन में भी जार्ज एवरेस्ट व राधानाथ सिकधर व नैन सिंह के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि जार्ज एवरेस्ट के साथ राधानाथ सिकधर का नाम जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री व अतर्राष्ट्रीय स्तर पर पत्र भेजा जाएगा। क्योंकि जार्ज एवरेस्ट तो सर्वेयर थे लेकिन सिकधर वह भारतीय व्यक्ति थे जिन्होंने एवरेस्ट को नापा था। मंत्री ने कहा कि मसूरी में जार्ज एवरेस्ट तक पहुंचने के मार्ग को ठीक किया जायेगा। इलेकट्रानिक व्हेकल्स तथा गोल्फकार्ट चलायी जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यहां से हिमालय व मसूरी दर्शन हैली पैड का नाम भी सिकधर के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ही टूर आपरेटर्स को भी जार्ज एवरेस्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को यहां तक पहुंचा सकें। इस मौके पर एयर सफारी के निदेशक शिव प्रकाश, प्रबंधक अजय दुबे भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गायिका रेशमा शाह ने इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल में किया प्रतिभाग
Next: ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ नहीं लग पाया सुराग

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.