Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को शीघ्र पेंशन दे सरकार
  • अल्मोड़ा

राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को शीघ्र पेंशन दे सरकार

RNS INDIA NEWS 12/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड को पत्र लिखते हुए राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को शीघ्र पेंशन देने तथा पुत्र पुत्री को भी आश्रित मानने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि, मुख्यमंत्री जी ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर 1 सितंबर 2021 को घोषणा की थी कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन दी जाएगी, किंतु 2 वर्ष बाद भी पेंशन देना प्रारंभ नहीं किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आश्रित के रूप में पेंशन केवल पति पत्नी को ही दी जाएगी। पेंशन स्वीकृत होने से पूर्व पति पत्नी दोनों की मृत्यु हो चुकी हो उस स्थिति में क्या होगा यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राज्य आंदोलनकारियों के संबंध में की गई घोषणा को लागू करने में कई वर्षों का विलम्ब, आधे अधूरे शासनादेश सरकार की राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा का एक और उदाहरण है। सरकार की इस हीला हवाली के चलते विगत दो वर्ष में अनेक आश्रितों की भी मृत्यु हो चुकी है, इसलिए राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को घोषणा की तिथि से ही पेंशन स्वीकृत करते हुए एरियर सहित शीघ्र पेंशन दिये जाने, राज्य आंदोलनकारी के आश्रित माने गये पति पत्नी में दोनों की मृत्यु होने की स्थिति में पुत्र पुत्री को पेंशन देने का स्पष्ट शासनादेश शीघ्र जारी किया जाय। पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, महेश परिहार, शिवराज बनौला, महेश पांडे आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छोटे बच्चों को गुड टच व बैड टच का पढ़ाया पाठ
Next: चोरी के अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.