Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैंट विधानसभा में तीन नए ट्यूबवेल स्वीकृत
  • देहरादून

कैंट विधानसभा में तीन नए ट्यूबवेल स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 11/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कैंट विधानसभा में छह नए ट्यूबवेल स्वीकृति के बाद आगामी गर्मियों में क्षेत्र के बड़े हिस्से में पेयजल संकट से निजात मिल जाएगी। चालीस से पचास हजार से अधिक की आबादी को नए ट्यूबवेलों का सीधा लाभ मिलेगा। कैंट विधानसभा के टीचर्स कॉलोनी, दीनदयाल उपाध्याय, कौलागढ़, इंदिरानगर, त्रिजल विहार में नए ट्यूबवेल ने काम शुरू कर दिया है। इससे इन इलाकों के हजारों पेयजल उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सर्दियों में पानी की डिमांड घट जाती है। इन ट्यूबवेल की असली परीक्षा गर्मियों के समय होगी, जब डिमांड बढ़ेगी। वहीं विधानसभा क्षेत्र के राम विहार, आशीर्वाद एन्क्लेव, पटेल नगर में रेन बसेरा के समीप तीन ओर नए ट्यूबवेल को भी स्वीकृति मिल गई है। कैंट विधायक सविता कपूर ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके प्रत्यावेदन पर त्वरित कार्रवाई करवाकर क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ताओं की पीड़ा को समझा है। इससे करीब 15 से बीस हजार की आबादी को सीधे तौर पर राहत मिलेगी वहीं दूसरे अन्य ट्यूबवेलों पर दबाब कम होगा। सविता कपूर ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी के चलते उन्होंने पांच नए ट्यूबवेलों की मांग की थी। जिसमें से तीन को स्वीकृति मिल चुकी है। निकट भविष्य में माया एन्क्लेव, द्रोणपुरी, इंदिरापुरम में भी नए ट्यूबवेल स्वीकृति का प्रयास रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धाद संस्था ने माल्टे, नारंगी के समर्थन में किया माल्टे का महीना अभियान शुरू
Next: उत्तराखंड को संरक्षित राज्य घोषित करने की मांग

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.