Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • खुद के हाथ जला खेम सिंह ने मासूमों को खतरे से निकाला
  • नैनीताल

खुद के हाथ जला खेम सिंह ने मासूमों को खतरे से निकाला

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)। मोटाहल्दू में हुए स्कूल बस हादसे में बस चालक खेम सिंह और कुछ स्थानीय लोगों की प्रशंसा किए बगैर कोई नहीं रह पा रहा था। खुद की जान की परवाह किए बगैर चालक खेम सिंह ने बस में सवार मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने के लिए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। जानकारी के मुताबिक बचाव कार्य के चलते बस चालक के हाथ भी जल गए। शनिवार को सुबह मोटाहल्दू में संचालित शैमफोर्ड स्कूल की बस चालक खेम सिंह चला रहे थे। वह हल्दूचौड़ हिरन बाबा मंदिर व बिंदुखत्ता से 37 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहे थे। इसी समय मोटाहल्दू रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। आननफानन में चालक खेम सिंह ने बस को सड़क किनारे रोका और तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। बच्चों को निकलने के दौरान बस के अगले हिस्से में फैल गई। कुछ बच्चे तो दरवाजे से निकल चुके थे, लेकिन कुछ बच्चे फंस गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर कुछ स्थानीय लोग भी दौड़ पड़े। खेम सिंह ने तुरंत बस की इमरजेंसी विंडो तोड़ी और बच्चों को सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद खेम सिंह ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बचाव कार्य के दौरान उनके हाथ जल गए। चालक एवं अटेंडेंट दीपा अधिकारी का मोबाइल भी जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि मोती नगर निवासी खेम सिंह वर्ष 2016 से स्कूल बस चला रहे हैं। पिछले सात वर्षों से शैमफोर्ड स्कूल में बस चालक के पद पर कार्यरत हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से उत्साहवर्धन के लिए खेम सिंह को सम्मानित भी किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेड़ गिरने से दर्जनों गाँवों की विद्युत आपूर्ति 18 घंटे रही बाधित
Next: आईटीआई अनुदेशक का सामान व नगदी से भरा बैग ले उड़े चोर

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.