Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मनी ट्रांसफर केंद्र संचालक ने कर्मचारी के पीएफ की रकम हड़पी
  • हरिद्वार

मनी ट्रांसफर केंद्र संचालक ने कर्मचारी के पीएफ की रकम हड़पी

RNS INDIA NEWS 10/12/2023
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत कर्मचारी के पीएफ अकाउंट से 1.08 हजार की रकम निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने एक मनी ट्रांसफर केंद्र के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए सोना लाल राय निवासी ग्राम बछुआपुर पोस्ट खोईबाग थाना खैरा जिला छपरा बिहार हाल निवासी सलेमपुर रानीपुर ने बताया कि वह एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। वर्ष 2021 में उसने एक कंपनी में काम किया था। तब उसने अपना पीएफ निकालने के लिए रावली महदूद में सिमरन मनी ट्रांसफर केंद्र से संपर्क किया था। उसने केंद्र संचालक अशोक हिरनवाल को अपना यूएन नंबर और आधार नंबर उपलब्ध कराया था, जिसके बाद अधिक फीस की डिमांड करने पर उसने अपना पीएफ निकलवाने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि उसने फिर कंपनी के मुख्य कार्यालय मे संपर्क किया तब सामने आया कि उसकी पीएफ की रकम निकाल ली गई है। बैंक शाखा से जानकारी जुटाने पर सामने आया कि पीएफ की रकम मनी ट्रांसफर केंद्र संचालक के भाई के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी अशोक निवासी रावली महदूद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता की पत्नी की तलाश में पहुंची यूपी पुलिस
Next: चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.