Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इनवेस्टर समिट के चलते एफआरआई के आसपास आज से दो दिन ट्रैफिक डायवर्ट
  • देहरादून

इनवेस्टर समिट के चलते एफआरआई के आसपास आज से दो दिन ट्रैफिक डायवर्ट

RNS INDIA NEWS 06/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। एफआरआई में आज से दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर समिट और आईएमए की पासिंग आउट परेड के चलते मार्ग पर एफआरआई और आईएमए के पास ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान के साथ ही ग्लोबल इनवेस्टर समिट में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग का प्लान जारी किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान डेलीगेट्स के वाहन कौलागढ़ गेट से प्रवेश कर रॉय रोड से एफआरआई में हार्ट रोड पर उनको को छोड़कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर जाएंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी। मीडिया व वीआईपी के वाहन ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों के वाहन बाबू गेट-ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे। यहां ड्यूटी के लिए पहुंचने वाले कर्मियों के वाहन बाबू गेट-ट्रैवर गेट से प्रवेश कर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे। बसों में आने वाले लोगों को बसें बाबू गेट पर छोड़कर बस को वसंत विहार स्थित निर्धारित 30 बीघा पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन दो दिन आम लोग बल्लपुर, कैंट रोड, चकराता मार्ग का उपयोग कम से कम करें।

यहां होगी वाहनों की पार्किंग
⦁ प्लेटिनम कार्ड वाहनों की पार्किंग ट्रंप रोड एफआरआई बिल्डिंग के पास।
⦁ डायमंड कार्ड वाहनों की पार्किंग मासन रोड और हावर्ड रोड पर।
⦁ मीडिया वाहनों की पार्किंग यूनियन बैंक के सामने लोहरी रोड पर।
⦁ सरकारी अफसरों के वाहनों की पार्किंग रोजर रोड पर।
⦁ गोल्ड कार्ड वाहनों की पार्किंग रोजर रोड और बाबू रोड पर होगी।

यहां डायवर्ट होगा ट्रैफिक-
⦁ विकासनगर से दून शहर की आने वाले वाहन धूलकोट से शिमला बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
⦁ विकासनगर से प्रेमनगर होते हुए शहर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर बाजार से दरु चौक से गौरखपुर चौक शिमला बाई पास  रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
⦁ प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर आने वाले यातायात को लवली मार्केट होते हुए वसंत विहार की ओर भेजा जाएगा।
⦁ आईएसबीटी से रिस्पना की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कारगी चौक से दूधली रोड की ओर भेजा जाएगा।
⦁ हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लालतप्पड व हर्रावाला में रोका जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश एवं देशवासियों को ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ  
Next: आरएसएस कार्यकर्ता देंगे दूनवासियों को अयोध्या आने का निमंत्रण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.