Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश एवं देशवासियों को ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ  
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेश एवं देशवासियों को ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ  

RNS INDIA NEWS 06/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल  (से नि) ने ‘भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिवार जनों तथा प्रदेश एवं देशवासियों को ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है।
पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ हमें हमारे सशस्त्र सैन्य बलों की वीरता का स्मरण कराता है। उनके कल्याण के लिए अपने योगदान के लिए प्रेरित करता है। देश के वीर जवान सदैव देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। उनकी तत्परता के कारण ही हम देशवासी सुखी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि वीर सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं, उनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान से यह देश सुरक्षित और अखंड है। वर्ष 1949 से ही हम ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाते आये हैं। भारत के सशस्त्र सैनिकों, नौसैनिको और वायु सैनिकों के सम्मान में इस दिन को समर्पण की भावना से मनाते हैं। यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए अपनी ओर से धन राशि समर्पित करने का दिन है।
राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी प्रदेशवासी ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर सशस्त्र सेना के कल्याण कोष में अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का प्रयास करें। इस कोष में एकत्रित धन राशि युद्ध में हुए शहीदों और घायल सैनिकों के पुनर्वास के लिए काम आती है। राज्यपाल ने कहा कि एक छोटी सी छोटी राशि भी बहुत महत्व रखती है। आपका एक छोटा समर्पण युद्ध में घायल सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिवारों की देखभाल करने की हमारी प्रतिबद्धता को सबसे आगे लाता है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामुदायिक शिक्षा में विद्यालय संदर्भ दाता प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Next: इनवेस्टर समिट के चलते एफआरआई के आसपास आज से दो दिन ट्रैफिक डायवर्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.