Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को 21 साल का कठोर कारावास और 10 हजार का अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को 21 साल का कठोर कारावास और 10 हजार का अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 06/12/2023
judge hammer

अल्मोड़ा। पॉक्सो एक्ट के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीकान्त पांडेय द्वारा अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र चन्दन राम निवासी ग्राम देवड़ा पोस्ट नारायण देवल जनपद अल्मोड़ा को धारा 363 के तहत 03 वर्ष का कारावास व हजार रूपये का अर्थदंड तथा धारा 376(3) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 21 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित किया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता के पिता द्वारा 24-06-2022 को लमगड़ा थाना में तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री जंगल से लकड़ी लेने गई थी जो घर वापस नहीं आई और खोजबीन करने पर भी पता नहीं चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में गुमशुदगी दर्ज़ की गई। पुलिस की जांच में 28 जून को पीड़िता अभियुक्त के कब्जे से बरामद की गई। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि अभियुक्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले में विवेचनाधिकारी ने विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। मामले का विचारण विशेष न्यायालय (पॉक्सो) में चला। अभियोजन की ओर से मामले में 11 गवाहों को परीक्षित कराया गया। अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) शेखर चन्द्र नैनवाल द्वारा मामले में सबल पैरवी की गई तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। न्यायाधीश द्वारा पत्रावली में मौजूद दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन कर अभियुक्त पंकज कुमार को धारा 363 के तहत 03 वर्ष का कारावास व हजार रूपये का अर्थदंड तथा धारा 376(3) एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 21 वर्ष के कठोर कारावास व 10 हजार रूपये अर्थदंड से दण्डित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 दिसंबर
Next: व्यापारियों ने खटीमा में हुए हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.