Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गन्ने से पीट-पीट कर की गई अधेड़ की हत्या, आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार
  • हरिद्वार

गन्ने से पीट-पीट कर की गई अधेड़ की हत्या, आरोपी राजमिस्त्री गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फेरुपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर खेत में अधेड़ की गन्ने से पीट-पीट कर हत्या की गई थी। पथरी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार किया है। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पेशे से दिहाड़ी मजदूर की हत्या की गई थी।
मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को धनपुरा- फेरुपुर के बीच एक गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में एक अधेड़ का शव मिला था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि अधेड़ ज्वालापुर क्षेत्र के निवासी युसुफ के यहां लंबे समय तक काम कर चुका था। पुलिस ने युसूफ से संपर्क साधा तब मृतक की पहचान महेंद्र 55 पुत्र प्रकाश सिंह उमर निवासी डांडीपुर थाना सहसपुर देहरादून के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि महेंद्र के भाई पाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की पड़ताल में ऋतिक पुत्र अमर सिंह निवासी धनपुरा पथरी का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में सामने आया कि अधेड़ की मुलाकात उससे शराब के ठेके पर हुई थी। शराब के आदी महेंद्र ने चरस पीने वाले ऋतिक से बीड़ी पीने के लिए मांगी थी। चरस से भरी बीड़ी पीने के साथ वह पेशे से राजमिस्त्री ऋतिक के साथ चल दिया। रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हो गई। विवाद अधिक होने पर ऋतिक ने खेत से गन्ना तोड़कर उस पर हमला कर दिया। उसके बाद पीट-पीट कर उसकी हत्या कर आरोपी अपने घर पहुंच गया, जिसके बाद उसने अपने कपड़े भी धो दिए थे। मामले के खुलासे के दौरान एसओ पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान, उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल नारायण राणा, अनिल पंवार, जयपाल और मुकेश चौहान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉड टैक्सी और गंगा कॉरिडोर का नक्शा जारी करे प्रशासन
Next: चोरी का विरोध करने पर मकान स्वामी पर रॉड से हमला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.