Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लैंसडौन विधायक के वायरल वीडियो पर कांग्रेस आक्रमक
  • देहरादून

लैंसडौन विधायक के वायरल वीडियो पर कांग्रेस आक्रमक

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। कांग्रेस ने इसे सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों की दबंगई का एक और उदाहरण बताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा विधायक सरे आम कानून अपने हाथ में लेने का काम कर रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी भरे बाजार में मारपीट कर चुके हैं। माहरा ने कहा यदि तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ कार्यवाई की होती तो विधायक दलीप रावत इस तरह का दुस्साहस नहीं करते। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रकरणों से राज्य की छवि खराब हो रही है इस कारण इस प्रकरण में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का आचरण युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय होना चाहिए, लेकिन उत्तराखंड में सत्ताधारी दल के विधायक इसके ठीक विपरीत आचरण कर रहे हैं। दसौनी ने कहा कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर ऋषिकेश और देहरादून नगर निगम के पांच पार्षदों पर एक मंत्री के इशारे पर उद्योगपति प्रवीण भारद्वाज के घर पर हमला करने के आरोप लग चुके हैं। लेकिन भाजपा ने किसी भी स्तर पर इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण लगातार भाजपा विधायकों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। भाजपा हर बार ऐसी घटनाओं को दबाने का प्रयास करती है। गरिमा ने कहा कि इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के बीच इस तरह की घटनाओं से कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निवेश के नाम पर युवक से 17 लाख रुपये हड़पे
Next: बच्चों के बारे में यौन शोषण कंटेंट को लेकर मेटा सख्त, चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स का करेगा विस्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.