Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विभागों ने अपनी मनमर्जी से तय की उपनल कर्मचारियों की सेवा शर्तें और वेतन-मानदेय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विभागों ने अपनी मनमर्जी से तय की उपनल कर्मचारियों की सेवा शर्तें और वेतन-मानदेय

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

कहीं कर्मचारियों को कम वेतन मिल रहा है तो कहीं अधिक, कहीं महंगाई भत्ता मिल रहा है तो कहीं नियमों का हवाला देकर रोका जा रहा

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश में आउटसोर्सिंग एजेंसी उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के माध्यम से विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे कर्मचारियों की सेवा शर्तें और वेतन-मानदेय विभागों ने अपनी मनमर्जी से कर लिए। कहीं कर्मचारियों को कम वेतन मिल रहा है तो कहीं अधिक, कहीं महंगाई भत्ता मिल रहा है तो कहीं नियमों का हवाला देकर रोका जा रहा है। उपनल के माध्यम से कार्योजित होने वाले कर्मचारियों के लिए जारी शासनादेश के तहत वेतन मानदेय निर्धारित है। विभाग जब उपनल के माध्यम से कर्मचारियों को रखते हैं तो उन्हें ये नियम बताए भी जाते हैं लेकिन धरातल पर हालात दूसरे हैं। यहां 10 विभागों में कर्मचारी निर्धारित से ज्यादा मानदेय पा रहे हैं। तीन विभागों में कर्मचारियों को उपनल के निर्धारित से भी कम वेतन मिल रहा है। उपनल कर्मचारी लगातार महंगाई भत्ते की मांग करते हैं। पिछले दिनों ऊर्जा निगमों के उपनल कार्मिकों के लिए इस संबंध में आदेश भी हुआ था लेकिन शासन ने उस पर रोक लगा दी। जबकि आईटीडीए में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

ये विभाग दे रहे हैं निर्धारित से ज्यादा मानदेय
सभी एनएचएम, जिला उद्यान विभाग देहरादून, महिला सशक्तिकरण निदेशालय, महिला कल्याण निदेशालय देहरादून, कोषागार देहरादून, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि, उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, आईटीडीए और निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास।

इन विभागों में निर्धारित से भी कम मानदेय
यूपी परियोजना निदेशक, उत्तराखंड, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी उत्तरकाशी।

इन विभागों में दिए गए पदों से इतर पर तैनात किए कर्मचारी
राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम लि., उत्तराखंड जल विद्युत निगम, स्टेट बायोटेक देहरादून और उत्तराखंड तकनीकी विवि के अलावा आईटीडीए में उपनल से तैनात कर्मियों को महंगाई भत्ता भी मिलता है।

इन विभागों ने विभागीय संविदा पर लिए
निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने वैयक्तिक अधिकारी, सहायक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक व वाहन चालकों के 88 पदों पर उपनल कार्मिकों को विभागीय संविदा पर ले लिया है। इसी प्रकार, उत्तराखंड स्टेट सीड एंड प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन एजेंसी ने उपनल कार्मिकों को विभागीय संविदा में नियोजित कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचएन स्कूल के आगे की 42 दुकानों को 24 घंटे में खाली करने का आदेश
Next: जंगल में भटक रहे झारखंड के बुजुर्ग को पुलिस ने परिजन के सुपुर्द किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.