Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने किया बुजुर्ग से लूट का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने किया बुजुर्ग से लूट का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने विगत दिनों हुई लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। मामला विगत नवंबर माह का है जब मामले में वादी गंगा दत्त पाण्डेय निवासी पोखरखाली अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर एक तहरीर दी कि घर जाते समय रात्रि में एडम्स तिराहे से साई बाबा मन्दिर जाने वाले रास्ते पर 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट व गाली-गलौच कर उनका मोबाइल फोन व कान की बाली और चार हजार रूपये छीन लिए। तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा में 02 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले का संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अज्ञात अभियुक्तों का पता लगाकर उनकी यथा शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात अभियुक्तों की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी फुटेज चैक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाकर दिन-रात ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से शनिवार को नगर के वरिष्ठ नागरिक के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए घटना संलिप्त अभियुक्त जीवन थापा (24 वर्ष) पुत्र स्व0 विक्रम थापा निवासी नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा को नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से 460 रुपये व लूट का 01 कीपैड मोबाईल बरामद किया गया तथा उसके द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्त का नाम भरत सिंह बताया गया, दोनों के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में धारा 323/504/506/394/411 भादवि के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की गई है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि अभियुक्त द्वारा एडम्स तिराहे पर एक वरिष्ठ नागरिक के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त जीवन थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में संलिप्त दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है व पूर्व में 02 मुक़दमे पंजीकृत हैं। यहाँ पुलिस टीम में प्रभारी चौकी एनटीडी उपनिरीक्षक बिशन लाल और कांस्टेबल खुशाल राम शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 30 नवंबर बीत गया, सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त
Next: ट्रैक्टर ट्राली में बाइक टकराई, बाइक चालक युवक की मौत

Related Post

IMG-20260622-WA0003_11zon
  • अल्मोड़ा

भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
  • भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर
  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.