Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 30 नवंबर बीत गया, सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त
  • अल्मोड़ा

30 नवंबर बीत गया, सड़कें नहीं हो पाई गड्ढा मुक्त

RNS INDIA NEWS 02/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि 30 नवंबर तक राज्य की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएंगे। इसके लिए बाकायदा मुख्यमंत्री धामी ने सड़क निर्माण विभागों को सडकों को गड्ढा मुक्त करने के सख्त निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी कई हैं जिनके कान पर जूं तक नहीं रेंगती। सीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद भी अल्मोड़ा नगर में कई जगह पर बड़े बड़े गड्ढे हैं जो कि भरे नहीं गए। कई जगह गड्ढे इतने बड़े हैं कि उनमें दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। नगर के पास के पर्यटक स्थल कसारदेवी को जाने वाले मार्ग को देखकर ऐसा लगता है कि शायद विभाग इस मार्ग की गिनती करना भूल गया है। पपरशैली क्षेत्र में सड़क किनारे नालियां नहीं होने या सही नहीं होने की वजह से पानी सड़क पर आता है जिससे सड़क ख़राब हो गई लेकिन विभाग ने इस बारे में नहीं सोचना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के लिए कितनी बार शिकायत की गई लेकिन विभाग पर कोई असर नहीं हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभागीय अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देशों के प्रति कितने संवेदनहीन हैं। सड़कें सही नहीं होंगी तो पर्यटक आना पसंद नहीं करेगा। कमोबेश यही हाल करबला-धारानौला-फलसीमा मोटरमार्ग का है वहाँ भी बड़े बड़े गड्ढे हैं लेकिन विभाग ने सुध नहीं लेनी है। अब बात करें कि जो गड्ढे भरे भी हैं तो उनके हाल भी बेहाल हैं। लोनिवि प्रांतीय खंड द्वारा सडकों के गड्ढे भरने को जो मसाला डाला गया उसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। महीना भर भी नहीं हुआ कि गड्ढों से रोड़ी बाहर निकलने लगी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गुणवत्ता में कमी मिलने पर ठेकेदार से पुनः कार्य करवाया जाएगा। लेकिन यह समस्या का समाधान नहीं है। यदि पूर्व में ही सही गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाय तो यह समस्या नहीं होगी। फ़िलहाल सीएम साहब के निर्देशों को विभागीय अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते हैं यह तो अधिकारी जानें। लेकिन जनता के लिए सड़कें गड्ढामुक्त जरूर होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईएच के निदेशक बने वरिष्ठ जल वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने किया बुजुर्ग से लूट का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.