Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डीजीपी की ताजपोशी के एक दिन बाद भेजा पैनल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डीजीपी की ताजपोशी के एक दिन बाद भेजा पैनल

RNS INDIA NEWS 01/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक की ताजपोशी के एक दिन बाद, प्रदेश सरकार ने पूर्णकालिक डीजीपी तय करने के लिए अर्ह अधिकारियों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसमें डीजीपी अभिनव कुमार के साथ ही सभी एडीजी के नाम शामिल हैं। प्रदेश के निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार बीते गुरुवार 30 नवंबर का ही सेवा निवृत्त हुए हैं। तय प्रक्रिया के मुताबिक इससे पहले सरकार को डीजीपी तय करने के लिए पैनल बनाकर संघ लोक सेवा आयोग के पास भेजना था। लेकिन इस मामले में सरकार ने पैनल भेजने से पहले कार्यवाहक डीजीपी की तैनाती करना बेहतर समझा, इसी क्रम में वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार 30 नवंबर को पुलिस विभाग की कमान संभाल चुके हैं। इधर, अभिनव की ताजपोशी के तत्काल बाद सरकार ने पूर्णकालिक डीजीपी के लिए कवायद शुरू करते हुए, डीपीसी के लिए पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। इसमें कार्यवाहक डीजीपी अभिनव के साथ ही अन्य सभी एडीजी दीपम सेठ, पीवीके प्रसाद, अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, संजय गुंज्याल, अजय प्रकाश अंशुमन के नाम शामिल किए गए हैं। अब संघ लोक सेवा आयोग इसमें से टॉप तीन नाम तय करते हुए, पैनल वापस राज्य सरकार को भेजेगी। जिसमें से सरकार किसी एक का नाम पूर्णकालिक डीजीपी के लिए तय कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक संघ लोक सेवा आयोग से जल्द ही पैनल वापस आने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराकॉन: डॉक्टर विभिन्न बीमारियों पर करेंगे चर्चा
Next: गंगनहर पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.