Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने किया जनपद नैनीताल से वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी जनपदों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया जनपद नैनीताल से वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी जनपदों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

देहरादून से प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र( (ऑडिटोरियम) निम्बूवाला में कार्यक्रम

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल से वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी जनपदों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास  किया गया। इस अवसर पर सभी जनपदों के प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता में जनपदों से शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम आायेजित किये गए।
जनपद देहरादून से प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र( (ऑडिटोरियम) निम्बूवाला में कार्यक्रम किया गया।  जनपद देहरादून में 07 विभागों की 15 योजनाओं का लोकार्पण तथा 04 विभागों की 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसकी लागत क्रमशः ₹ 40.41 करोड तथा ₹ 26.75 करोड़ है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश को हजारो करोड़ की योजनाओं की सौगात मिली है, जो 2025 उत्तराखण्ड राज्य को जब राज्य को 25 वर्ष पूर्ण होंगे तक आदर्श राज्य बनाने में मदद मिलेगी।
सिंचाई विभाग की कुल 08 योजनाओं का लोकार्पण तथा 02 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत क्रमशः ₹ 26.75 करोड़ तथा ₹ 4.71 करोड़ है। इनमें से विधानसभा सहसपुर एवं विकासनगर की 02-02 योजनाओं तथा रायपुर, मसूरी, कालसी एवं चकराता की 01-01 योजनाओं का लोकार्पण व विधानसभा विकासनगर एवं चकराता की 01-01 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं से कृषकों को समुचित मात्रा में सिंचाई हेतु जल की सुविधा उपलब्ध होगी।
लोक निर्माण विभाग की कुल 04 योजनाओं का लोकार्पण तथा 07 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत क्रमशः ₹ 5.35 करोड़ तथा ₹ 17.35 करोड़ है। इनमें से विधानसभा राजपुर एवं कैंट की 02-02 योजनाओं का लोकार्पण व विधानसभा डोईवाला की 02 योजनाओं एवं सहसपुर, राजपुर, रायपुर, ऋषिकेश एवं धर्मपुर की 01-01 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं से मोटर मार्गों का डामरीकरण, मार्गों का सुधार/ नाली निर्माण व चौड़ीकरण तथा उत्तराखण्ड ग्लोबल समिट-2023 कार्यक्रम हेतु राइडिंग क्वालिटी सुधार कराना है।
समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा ऋषिकेश के रायवाला में राजकीय वृद्धाश्रम का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत ₹ 5.00 करोड़ है। योजना का उद्देश्य वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल एवं आवासीय सुविधा प्रदान करना है।
नगर पालिका परिषद, हरर्बटपुर के द्वारा विधानसभा विकासनगर ग्रामसभा ढ़करानी में ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन हेतु लगभग 0.96 है0 भूमि की पर सेग्रीगेशन प्लांट का निर्माण कार्य का शिलान्यास कयिा गया।इसकी लागत ₹ 3.50 करोड़ है, जिससे कूड़ा निस्तारण हेतु सुविधा उपलब्ध करायी जाये।
विधानसभा डोईवाला में जल निगम के द्वारा घमण्डपुर में पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया है इसकी लागत ₹ 1.75 करोड़ है, जिसके द्वारा ग्रामवासियों को 55 एल.पी.सी.डी। के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
विधानसभा डोईवाला के बालावाला में निर्मित पशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया गया है जिसकी लागत ₹ 1.57 करोड़ है। इससे क्षेत्रवासियों को पशुओं के उपचार हेतु सुविधा प्रदान किया जाना है।
विधानसभा मसूरी में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कण्डोली के अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया जिसकी लागत ₹ 1.21 करोड़ है। जिसके द्वारा विभाग के कार्मिकों को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।
जनपद में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल संयोजन (FHTC) प्रदान कराये जाने की प्रगति में जनपद प्रथम स्थान पर है लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 98.93 प्रतिशत रहा है। साथ ही स्वच्छता ही सेवा 2023 के अन्तर्गत सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य कराये जाने हेतु जनपद देहरादून को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिनांक 4 मार्च, 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में विकासखण्ड कालसी की ग्राम पंचायत जोशी गोथान को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनमानस को संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी  मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक कैन्ट सविता कपूर,  राजपुर रोड़ खजानदास, सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ब्लाक प्रमुख कालसी मठौरदास, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकान्त गिरी, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र कुमार, अधि0 अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा जनपद की 6464.97 लाख रुपए की 58 योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा ढ़ाई लाख से अधिक का गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.