Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा ढ़ाई लाख से अधिक का गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा ढ़ाई लाख से अधिक का गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद में सल्ट थाना पुलिस ने तस्करी किए जा रहे ढाई लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों को नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। बुधवार को सीओ ऑपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलीखाल जाने वाले रोड मे कूपी तिराहे पर गौलीखाल से आते हुए एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार यूके04आर 5051 को रोका गया तो वाहन में एक व्यक्ति भूपेश सवार था, कार की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कार की पिछली सीट में रखे एक प्लास्टिक के कट्टे में 18.400 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त भूपेश(28 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह निवासी नया लालढांग, रामनगर जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त गांजे को गाँवों से इकट्ठा कर रामनगर की ओर ले जा रहा था, जिसका उद्देश्य गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ कमाना था, जो चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। बरामद गांजे की कीमत लगभग दो लाख सत्तर हजार रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में एसओ अजेंद्र प्रसाद, हैड कांस्टेबल संजू कुमार, सुरेश चंद्र, कपिल कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया जनपद नैनीताल से वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी जनपदों की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास
Next: चायपत्ती बागान में नहर में मिले महिला और पुरुष के शवों की सुलझी गुत्थी

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.