Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • अमेजऩ को तगड़ा झटका, सीसीआई ने रिलायंस-फ्यूचर सौदे को दी मंजूरी
  • अर्थ जगत

अमेजऩ को तगड़ा झटका, सीसीआई ने रिलायंस-फ्यूचर सौदे को दी मंजूरी

RNS INDIA NEWS 21/11/2020
rns featured image new

नईदिल्ली (आरएनएस)। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजऩ को जबरदस्त झटका लगा है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा फ्यूचर समूह के सौदे को मंजूरी प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि रिलायंस समूह ने अगस्त में फ्यूचर समूह के खुदरा, थोक, भंडारण एवं लॉजिस्टिक कारोबार का अधिग्रहण करने हेतु 24,713 करोड़ रुपये का सौदा किया था।
एमेजॉन इस सौदे का विरोध कर रही है एवं सिंगापुर की मध्यस्थता कोर्ट ने उसके पक्ष में निर्णय भी सुनाया था। फ्यूचर समूह और अमेजन के मध्य का मामला दिल्ली हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। फ्यूचर समूह की एमेजॉन के सौदे में हस्तक्षेप करने पर रोक लगाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले शुक्रवार को निर्णय सुरक्षित रख लिया।
कोर्ट ने संबंधित पक्षों को इस पर उनकी लिखित प्रतिक्रिया जमा कराने हेतु 23 नवंबर तक का समय दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने इस वर्ष अगस्त में फ्यूचर ग्रुप के रीटेल ऐंड होलसेल बिजनेस एवं लॉजिस्टिक्स ऐंड वेयरहाउसिंग बिजनेस के अधिग्रहण का ऐलान किया था।
इससे रिलायंस फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार, ईजीडे तथा एफबीबी के 1,800 से अधिक स्टोर्स तक पहुंच बनाएगी, जो भारत के 420 शहरों में फैले हुए हैं। यह सौदा 24713 करोड़ में फाइनल हुआ है। बीते वर्ष अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप की एक गैर-सूचीबद्ध कंपनी फ्यूचर कूपोन्स लिमिटेड में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।
इसके साथ ही कथित रूप से समूह की सूचीबद्ध कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड में राइट टू फर्स्ट रीफ्यूजल की भी डील थी। अमेजन ऐसा दावा करता है कि फ्यूचर कूपोन्स संग हुआ उसका सौदा समूह को फ्यूचर रिटेल में लेनदेन से रोकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर पत्रकार से ठगी, आप भी रहे सावधान
Next: नाराज छात्रों ने की महाविद्यालय कार्यालय में तालाबंदी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.