Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 24/11/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  एक व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसकी निजी जीवन की जानकारी को भद्दे-भद्दे कमेंट व आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया फेसबुक पर सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र के जसपुर खुर्द निवासी बृजमोहन पुत्र स्व. यशपाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी सुरेश कुमार पुत्र मंगली सिंह उसकी पत्नी के साथ मिलकर अपनी फेसबुक आईडी से उसकी निजी जीवन की जानकारी को भद्दे-भद्दे कमेंट व आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर रहा है। जब उसने फेसबुक आईडी से कमेंट हटाने के लिए कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। 16 जून 2023 को रात्रि करीब 10 बजे आरोपी सुरेश कुमार ने उसके मोबाइल पर धमकी दी कि यदि मेरे और पूनम के बीच आया तो मैं और पूनम तुझे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। इसके बाद पीड़ित ने एक जुलाई 2023 को आईटीआई थाने में शिकायत की।किन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद 12 सितंबर 2023 को एसएसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। मजबूर होकर पीडित ने धारा 156 (3) सीआर पीसी के तहत प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे व कारतूसों के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.