Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला का समापन
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला का समापन

RNS INDIA NEWS 23/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग व उत्तराखंड स्टेट कॉउन्सिल फ़ॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (यूकॉस्ट) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान लोकव्यापीकरण कार्यशाला के द्वितीय दिवस सर्वप्रथम विभिन्न विद्यालयों के मध्य एक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं जूनियर व सीनियर वर्ग में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् प्रोफेसर जे एस रावत ने ब्रह्मांड में होने वाली विभिन्न घटनाओं विशेष कर भूकंप के कारणों पर प्रकाश डाला एवं बताया की किस तरह प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सकता है एवं उन्होंने ओजोन लेयर के क्षरण पर भी चिंता प्रकट की। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी आवश्यक बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सोबन सिंह जीना विश्विद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर जी सी साह ने पारंपरिक ज्ञान पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ श्याम नाथ ने विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया साथ ही उन्होंने कृषि क्षेत्र में उपयोग में लाये जाने वाले बड़े ड्रोन को संचालित कर एवं इसकी कार्य पद्धति को समझा कर सभी को विज्ञान की नवीनतम तकनीक के बारे में बताया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कपिल नयाल ने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि का विकास हुआ है एवं यह कार्यशाला विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी का आह्वान किया की वे वैज्ञानिक सोच अपना कर एवं प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर बेहतर भविष्य बना सकते हैं। ताकुला व हवालबाग विकासखंड के विभिन विद्यालयों के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आरती बिष्ट प्रथम, सीनियर वर्ग में गीतांजलि कांडपाल प्रथम, भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में यशवर्धन भाकुनी प्रथम, सीनियर वर्ग में दीपक बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आयुषी नेगी, सीनियर वर्ग में अंकन मंडल प्रथम रहे। क्विज प्रतियोगिता में शुभम बिष्ट, कमल भट्ट और कल्पना बिष्ट की टीम प्रथम स्थान पर रही। क्विज कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बगडवाल ने किया एवं डॉ निर्मल कुमार पंत ने गणक का कार्य किया। कार्यक्रम में नवनीत कुमार पांडे, डॉ हेम चंद्र तिवारी, डॉ दीपचंद जोशी, अनुज उपाध्याय, डॉ प्रदीप सलाल व हिमांती टम्टा ने निर्णायक का कार्य किया। कार्यक्रम में डॉ राजेश राठौर, विनोद राठौर, पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा, टी डी भट्ट, दिनेश चंद्र पपनै, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडे ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगार योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता खुला
Next: एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही नहीं तो गुरिल्ला आंदोलन का केंद्र होगा चम्पावत जनपद

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.