Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सैंट्रो कार से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

सैंट्रो कार से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने कार से 10 पेटी अवैध शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों व शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। क्षेत्राधिकारी रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी द्वारा पुलिस बल के साथ आपराधिक गतिविधियों व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान के दौरान थाना देघाट को जाने वाले तिराहे पर शर्मा जनरल स्टोर के पास वाहन संख्या- यूके04एल- 5696 सेंट्रो कार को रोककर चैक करने पर वाहन में सवार अभियुक्त श्याम सिंह मनराल(38 वर्ष) पुत्र चन्दन सिंह मनराल, निवासी ग्राम बसेड़ी, थाना देघाट व हेमन्त ढौड़ियाल (33 वर्ष) पुत्र मथुरा दत्त ढौडियाल, निवासी ग्राम बसनलगाँव, थाना देघाट, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 10 पेटियों में कुल 120 बोतल मक्डॉवेल व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि अभियुक्तगण अवैध शराब को स्याल्दे की ओर से नागचुलाखाल की तरफ ले जा रहे थे, शादी के सीजन होने के कारण अधिक दामों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे, जिन्हें चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत 68,400 रूपये (अड़सठ हजार, चार सौ रुपये) बताई जा रही है। यहाँ थाना देघाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी, हैड कांस्टेबल मनोज पाण्डे, कांस्टेबल नीरज बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं
Next: रानीधारा ग्रेस स्कूल के पास रोड की क्षतिग्रस्त दीवार का कार्य शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.