Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली की दरों में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने 21 नवंबर को देहरादून में प्रदर्शन का निर्णय किया है। इसके तहत जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। देहरादून में सीपीएम के जिला कार्यालय में आज हुई बैठक में प्रदर्शन का निर्णय किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से बार -बार बिजली की दरों में वृद्धि की जा रही है। पिछले साल भी कई बार वृद्धि की गई। एक तरफ आम जनता महंगाई के त्रस्त है। वहीं, दूसरी तरफ बिजली की दरों में बार बार वृद्धि करके उन पर दोहरी मार डाली जा रही है। इससे आम जनता में भारी रोष व्याप्त है।
वक्ताओं ने कहा है कि निजी कम्पनियों के दबाव तथा फिजूलखर्ची के चलते ऊर्जा निगम बार- बार बिजली के दरों में वृद्धि कर जनता से धोखा कर रहा है। बड़े बकायेदारों से वसूली करने के बजाय आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वक्ताओं ने कहा है कि पिछले कई महीनों से ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं को उपयोग के विपरीत बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
वक्ताओं ने उतरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग भी राज्य सरकार से की। साथ ही देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा लूटपाट ‌कि घटना पर चिन्ता व्यक्त की। बैठक में नवनीत गुंसाई, राजेन्द्र पुरोहित, अनन्त आकाश‌, अशोक ‌शर्मा, ‌एस एस रजवार‌, लेखराज, भगवन्त पयाल, प्रभात डण्डरियाल, बालेश बवानिया, जयकृत‌‌‌ कण्डवाल, सुरेश‌ कुमार, विपुल नौटियाल, रविंद्र नौडियाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल निगम मुख्यालय पर चल रहा धरना-प्रदर्शन उन्नीसवे दिन भी जारी
Next: मेडिकल कॉलेज की समस्याओं का जल्द होगा समाधान: प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.