Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रिलायंस ज्वैल्स डकैती- बदमाशों का चित्र जारी, दो लाख का इनाम घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रिलायंस ज्वैल्स डकैती- बदमाशों का चित्र जारी, दो लाख का इनाम घोषित

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य स्थापना के दिन दून के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती में पुलिस ने दो बदमाशों को चिन्हित कर दो दो लाख का इनाम घोषित किया है। दोनों बदमाश बिहार के एक ही गांव के हैं। दून पुलिस ने डकैती में शामिल दोनों बदमाशों का फ़ोटो भी जारी किया है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
एसएसपी अजय सिंह ने शुक्रकवार को समाचार एजेंसी आरएनएस को जानकारी के मुताबिक दो अभियुक्तों प्रिंस कुमार (पुत्र शिवनाथ सिंह, निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर, थाना बिद्दूपुर जिला वैशाली बिहार) व विक्रम कुशवाहा ( पुत्र राम प्रवेश सिंह निवासी ग्राम पानापुर , दिलावरपुर जिला वैशाली, बिहार) को चिन्हित किया गया है। दोनों वांछित एक ही गांव के है। प्रत्येक अभियुक्त पर 2 -2 लाख का इनाम घोषित किया गया है ।
गौरतलब है कि नौ नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून में राज्य स्थापना कार्यक्रम में मौजूद थी। कड़ी सुरक्षा के बीच बदमाशों ने सुबह 10।30 बजे व्यस्तम राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शो रूम में धावा बोलकर करोड़ों के हीरे-सोना उड़ा लिया था। इस डकैती के बाद पुलिस ने चार टीम विभिन्न राज्यों में भेजी है। स्वंय एसएसपी दून अजय सिंह भी बदमाशों की तलाश में प्रदेश से बाहर हैं। डकैती के बाद बदमाश अपनी दो बाइक व एक कार सहसपुर इलाके में छोड़ गए थे। पुलिस ने बिहार के सुबोध गैंग पर शक जताया है। बुधवार को पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया था। दूसरी ओर,कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने सरेआम पड़ी डकैती को मुद्दा बनाते हुए कानून व्यवस्था पर गहरी चोट की है। विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दिन हुई डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोल दी है। उन्‍होंने बताया कि रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती में चिन्हित दोनों अभियुक्तों प्रिंस कुमार व विक्रम कुशवाहा का सेक्टर 24 रोहिणी दिल्ली में एक फ्लैट होने के संबंध में पुलिस टीम को जानकारी मिली। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के रोहिणी स्थित फ्लैट पर दबिश दी । दबिश के दौरान पुलिस को फ्लैट की तलाशी में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है।
एसएसपी के अनुसार दोनो अभियुक्त बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध अन्य प्रान्तों में संगीन अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त प्रिंस के विरूद्ध जून 2020 में अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव दिलावरपुर गोवर्धन की मुखिया पूनम देवी के पति लव कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में थाना बिदुपुर, जिला वैशाली में हत्या का अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त विक्रम कुशवाह पर थाना सदर हाजीपुर जिला वैशाली में हथियारों के दम पर सुबोध पासवान नाम के व्यक्ति का अपरहण करने तथा उसे बचाने आये ग्रामीणों पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त उक्त दोनों अभियुक्त 14 जून 2023 को सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड की लूट में भी सांगली से वांछित/ प्रकाश में आये है।
गैंग लीडर सुबोध कुमार की लातूर पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमाण्ड ली गई थी, जिससे जानकारी प्राप्त करने हेतु एक टीम को लातूर रवाना किया गया था, उक्त टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई, जिसमें किसी घटना को करने से पूर्व अभियुक्तों द्वारा 40-50 किलो मीटर की दूरी पर अलग-अलग वाहनों को खडा किया जाता था तथा वाहन चालकों को केवल दो से तीन व्यक्तियों अथवा उनके द्वारा दिये गए सामान को अपने स्थान से दूसरे पूर्व निर्धारित स्थान तक छोडने मात्र की जानकारी दी जाती थी, इसके अतिरिक्त घटना में शामिल अभियुक्तों को भी एक दूसरे के नाम व घटना में उनके रोल के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी जाती थी, जिससे घटना के दौरान किसी के पकडे जाने पर वह अन्य लोगों के सम्बन्ध में और कोई जानकारी न दे पाये। गैंग द्वारा लूट में बरामद माल को नेपाल में 70% कीमत में बेचकर उनसे नगद पैसे प्राप्त कर लिए जाते थे तथा घटना के कुछ संमय बाद मामला थोड़ा शांत होने पर पैसों को आपस मे बांट लिया जाता था।

सुबोध गैंग द्वारा पश्चिम बंगाल के रायगंज में रिलायंस शोरूम में करोड़ों रुपए मूल्य के आभूषणों, बड़ानगर में मन्नापुरम गोल्ड में 11 करोड़ कीमत के सोने, आसनसोल में मुथूट फाइनेंस में 14 करोड़ कीमत के सोने, महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस शोरूम में 14 करोड़ के आभूषण, नागपुर में मन्नापुरम गोल्ड में 15 करोड़ का सोना, मध्य प्रदेश के कटनी में मन्नापुरम गोल्ड से 08 करोड़ कीमत का सोना, राजस्थान में उदयपुर में मन्नापुरम गोल्ड से 12 करोड़ कीमत का सोना, भिवाड़ी में एक्सिस बैंक से 90 लाख कैश तथा 30 लाख का सोना व अन्य प्रांतों में भी लूट व डकैती की घटनाओं का अंजाम दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पदोन्नति सम्बन्धी नियमावली में संशोधन
Next: प्रतियोगिता में नहीं पहुंचे खिलाड़ी, उद्घाटन का इंतजार करते रह गए मुख्य अतिथि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.