Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भगवान केदारनाथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

भगवान केदारनाथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग।  विश्व विख्यात भगवान केदारनाथ अगले छह माह के लिये अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो गये हैं। शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर हजारों भक्तों ने बाबा केदार का पुष्प एवं अक्षत से भव्य स्वागत किया। अब देश-विदेश से आने वाले भक्त शीतकालीन गद्दीस्थल में ही बाबा केदार के दर्शन करेंगे।
15 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिये बंद किये गये थे। 15 नवंबर को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने पहले रात्रि विश्राम के लिये रामपुर पहुंची थी। गुरुवार को बाबा केदार की डोली ने द्वितीय रात्रि प्रवास गुप्तकाशी में किया। आज शुक्रवार सुबह बाबा केदार की डोली की सभी पूजाएं संपन्न की गईं। जिसके बाद बाबा केदार की डोली गुप्तकाशी से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिये रवाना हुई। दोपहर 12 बजे बाबा केदारनाथ की डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंची। शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने पर डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की। जिसके बाद बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान किया गया। डोली के पहुंचने पर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पुष्प-अक्षत से डोली का भव्य स्वागत किया। अब शीतकाल के अगले छह महीने तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर संपन्न की जायेगी। देश-विदेश से पहुंचने वाले भक्त भी बाबा केदार की पूजा-अर्चना यहीं पर कर सकते हैं।
इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे। 6 महीने तक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन केदारनाथ धाम जाकर किए थे। इस साल मौसम ने केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा ली थी। यात्रा की शुरुआत से लेकर कई महीने तक यात्रा मार्ग पर मोटी बर्फ जमी थी। बीच-बीच में ग्लेशियर टूटकर मार्ग बाधित कर रहे थे। इसके बाद भी तीर्थ यात्रियों में अपार उत्साह दिखाई दिया। 15 नवंबर को भैया दूज पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। इस साल के चारधाम यात्रा सीजन में केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने इस यात्रा के इतिहास का नया रिकॉर्ड बनाया। 15 नवंबर 2023 को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने तक बाबा केदार के 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन किए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टैक्‍सी खाई में गिरी, 9 की मौत
Next: पदोन्नति सम्बन्धी नियमावली में संशोधन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.