Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पटाखे से गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने बचाया परिवार
  • हरिद्वार

पटाखे से गोदाम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने बचाया परिवार

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। भेल सेक्टर दो से सटे हजारीबाग में जलता हुआ पटाखा गिरने से कबाड़ी के गोदाम में विकराल आग लगने से एक परिवार की जान पर बन आई। आनन-फानन में पहुंचे दमकलकर्मियों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इधर, बेहोश हुए गोदाम स्वामी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पांच दमकल वाहन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों के नुकसान की बात सामने आई है। ज्वालापुर क्षेत्र के हजारीबाग में धर्मवीर निवासी मोहल्ला तेलियान का कबाड़ का गोदाम है। दीपावली की देर शाम जलता हुआ रॉकेट गोदाम में जा गिरा। देखते ही देखते गोदाम में रखे गत्ते ने आग पकड़ ली। चंद मिनट में आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में लगी आग से पीछे रह रहे नाती राम कश्यप के घर में धुआं भर गया। धुंआ भर जाने से बुजुर्ग नाथीराम कश्यप, उनका बेटा रोहित कुमार, उसकी गर्भवती पत्नी तपस्या कश्यप, भाई कोमल कुमार घर के अंदर फंस गए। परिवार के सदस्यों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। आस पास के लोग एकत्र होने लग गए। घटना की सूचना दमकल महकमे को दी गई। सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाने के साथ घर में फंसे सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दमकलकर्मियों ने पांच दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंचा गोदाम स्वामी बेहोश गया, जिसे तुरंत ही जिला अस्पताल भेजा गया। अग्निकांड में गोदाम में रखा कबाड़ स्वाहा हो गया और घर के अंदर लगा एसी पूरी तरह से जल गया। यही नहीं फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे भी खराब हो गए। आग से खिड़की और दरवाजों के शीशे भी चटक गए। सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित निकाल लिए गए थे। गोदाम स्वामी की भी हालत सही है। प्रथम दृष्टया कई लाख का नुकसान होने की बात सामने आ रही है, जिसका आंकलन किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटनाग्रस्त; एक की मौत, 05 घायल
Next: कॉर्बेट में बाघ ने श्रमिक को मौत के घाट उतारा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.