Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टीएमसी नेता को गोलियों से भूना, गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

टीएमसी नेता को गोलियों से भूना, गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
rns featured image new

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर गांव में एक बड़ी वारदात हो गई। यहां हमलावरों ने एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग रहे थे तभी ग्रामीणों ने एक को दबोच लिया। उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सोमवार तड़के पश्चिम बंगाल के जॉयनगर इलाके में दोहरे हत्याकांड ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। बरुईपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि एक घटना में दो लोग मारे गए। हमने जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलीबारी में मारे गए टीएमसी नेता सैफुद्दीन लश्कर पंचायत सदस्य थे जबकि उनकी पत्नी पंचायत प्रमुख थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावरों ने सैफुद्दीन को उनके घर के सामने रोका और गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज से घबराकर जब ग्रामीण बाहर निकले तो देखा कि हमलावर मौके से भागने की कोशिश कर रहे हैं। उनमें से एक को गांववालों ने पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।
बाद में पुलिस ने उसी जिले के उस्ती इलाके से एक और हमलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या व्यक्तिगत रजिंश के चलते की गई या राजनीतिक द्वेष के कारण नेता को गोली मारी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शख्स पर किया ऐसा धमाका कि चली गई जान, दिवाली की रात का वीडियो वायरल
Next: सिलक्यारा में हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.