Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शख्स पर किया ऐसा धमाका कि चली गई जान, दिवाली की रात का वीडियो वायरल
  • राष्ट्रीय

शख्स पर किया ऐसा धमाका कि चली गई जान, दिवाली की रात का वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। दिवाली के दिन गजियाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के पीछे लोहे की रॉड में बारूद भरकर धमाका करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला दिवाली की रात का है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त लोग दिवाली के जश्न मना रहे थे, उसी दौरान एक शख्स ने पीड़ित के पीछे लोहे की रोड में बारूद भरकर विस्फोट कर दिया जिससे उसके पैरों की नसें फट गई और बहुत ज्यादा खून बह गया।
आनन फानन में पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला गाजियाबाद के झंडापुर इलाके का है। पीड़ित की पहचान 25 साल के अफसल अंसारी के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

पुलिस ने क्या कहा?
साहिबाबाद के एसीपी भास्कर वर्मा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसने एक कच्चे ‘नाल’ की तरह के लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया और पीड़ित के पीछे बारूद से धमाका कर दिया। इससे पीड़ित के पैरों की नसें फट गईं और काफी खून बह गया। उसे एमएमजी जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया अंसारी के परिवार ने भी आरोपी के खिलाफद शिकायत दर्ज करा दी है।

वीडियो में क्या है?
सामने आए वीडियो में एक छोटी गली में कुछ लोग देखे जा सकते हैं। तभी आरोपी अचानक मुड़कर पीड़ित के पीछे नाल से धमाका कर देता है। इसके तुरंत बाद पीड़ित जमीन पर गिर जाता है। बता दें, ‘नाल’ एक कच्ची खोखली लोहे की छड़ होती है जिसमें लोग एक सिरे पर बारूद भरते हैं और बारूद को विस्फोट करने के लिए छड़ को जमीन पर मारते हैं। लोग लोहे की रॉड  के एक छोर पर एक हैंडल भी लगाते हैं और दूसरे छोर पर भरे हुए बारूद में विस्फोट करने के लिए इसे पीछे से जोर से दबाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिवाली के दिन फैक्ट्री से डेढ़ लाख की चोरी
Next: टीएमसी नेता को गोलियों से भूना, गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.