Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भेल में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से पांच लाख ठगे
  • हरिद्वार

भेल में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से पांच लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। भेल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला से पांच लाख की ठगी कर ली गई। महिला ने भेल के एक अधिकारी समेत दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में अनीता सेठ पत्नी संजय सेठ निवासी शिवालिक नगर ने बताया कि वर्ष 2017 में उसके पति का देहांत हो गया था। पति के देहांत के बाद उसकी मुलाकात सुनील कश्यप निवासी बंगाली कालोनी रानीपुर से हुई। आरोप है कि सुनील ने भेल में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों से अपने संपर्क होने का दावा करते हुए उसकी नौकरी लगवाने की बात कही। आरोप है कि उसने उसकी मुलाकात भेल में तैनात बता रहे राकेश कुमार चोखानी निवासी सेक्टर तीन निकट डीपीएस स्कूल से उनके घर पर कराई। आरोप है कि पांच लाख रुपये देने पर उसकी नौकरी लगने का दावा किया गया। आरोप है कि उसने रकम दे दी लेकिन उसके बाद टाल मटोल शुरू कर दी गई। कुछ समय बाद राकेश कुमार चोखनी का ट्रांसफर हैदराबाद होने पर जब संपर्क किया गया तब उसने ईडी बनकर आने की बात कहते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि न उसकी नौकरी लगी और न ही उसकी रकम वापस दी गई। रकम वापस मांगने पर हत्या कर देने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं एवं बदहाल सड़कें दिखा रही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास का आईना: बिट्टू कर्नाटक
Next: बूंदाबांदी से ठंड में बढ़ोतरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.