Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 24 फरवरी को धौनी जयंती पर होंगे सम्मान कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

24 फरवरी को धौनी जयंती पर होंगे सम्मान कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 06/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सालम समिति अल्मोड़ा के तत्वाधान में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 93वीं पुण्यतिथि इस वर्ष सादगी से मनाई जाएगी। समिति ने पूर्व में हुए निर्णय में संशोधन करते हुए हाईस्कूल में जनपद के साथ ही कुमाऊं मंडल में टॉपर रही छात्रा कृतिका पांडे तथा समिति के वरिष्ठ सदस्य गोविंद लाल वर्मा व भगीरथ पांडे को अब 24 फरवरी को धौनी जयंती पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सालम समिति की यहां राम सिंह धौनी पुस्तकालय में हुई बैठक में तय हुआ कि प्रति वर्ष की तरह इस साल भी प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को ‘जय हिंद’ का नारा देने वाले क्रांति दूत राम सिंह धौनी की 93वीं पुण्यतिथि यहां धारानौला में सादगी से मनाई जायेगी। प्रात: 10 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित धौनी मूर्ति स्थल पर कार्यक्रम होगा। बैठक में सभी सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से पुण्य तिथि समारोह में धौनी की प्रतिमा में माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने की अपील की गई। इस अवसर पर सम्मान समारोह को लेकर पूर्व में लिये गये निर्णय में संशोधन भी किया गया। तय हुआ कि 12 नवंबर को दीपावली पर्व के अवकाश के चलते अब सम्मान कार्यक्रम 24 फरवरी को धौनी जयंती पर होगा। बैठक में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे बंदरों के आतंक पर चिंता व्यक्त की गई और पटाल बाजार में दोपहिया वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की प्रशासन से मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा ने की। इस मौके पर समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य एडवोकेट गोविंद लाल वर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह महरा, लोकमणि भट्ट, भगीरथ पांडे, विनोद जोशी, पूर्व तहसीलदार लोकमणि भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की हत्या के आरोप में वांछित चार और आरोपी गिरफ्तार
Next: घटिया मिठाई बिकने की शिकायत पर चार सैंपल भरे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.